जानिए,दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में किसका लहराया परचम?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप तंवर और संयुक्त सचिव पद पर शिवांगी खरवाल ने बाजी मारी है। एनएसयूआई के आशीष लांबा सचिव चुने गए। इन पदों पर जिन पदों पर एबीवीपी को जीत हीसिल हुई है उनपर एनएसयूआई के चेतना त्यागी, अंकित भारती और अभिषेक छपरवाल मैदान में थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपना परचम लहराते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमा लिया है। जबकि एनएसयूआई ने सचिव पद पर जीत हासिल की है। शुक्रवार सुबह से हो रही मतगणना दोपहर करीब 3.30 बजे पूरी हुई,जिसके बाद नतीजे घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप तंवर और संयुक्त सचिव पद पर शिवांगी खरवाल ने बाजी मारी है। एनएसयूआई के आशीष लांबा सचिव चुने गए। इन पदों पर जिन पदों पर एबीवीपी को जीत हीसिल हुई है उनपर एनएसयूआई के चेतना त्यागी, अंकित भारती और अभिषेक छपरवाल मैदान में थे। चेतना त्यागी अध्यक्ष, अंकित भारती उपाध्यक्ष और अभिषेक छपरवाल संयुक्त सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे थे।

छात्र संगठन एनएसयूआई, एबीवीपी और आइसा के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में कुल मतदान प्रतिशत 39.9 रहा था।
सुबह की पाली में लगभग 40 फीसदी मतदान हुआ, जो बीते साल से काफी कम है। जबकि शाम की पाली के कॉलेजों में मतदान रात 7.30 बजे संपन्न हुआ। देर रात तक शाम की पाली का मतदान प्रतिशत घोषित नहीं किया गया था। डूसू चुनाव के लिए कुल 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे।
बताया जा रहा है कि श्यामलाल इवनिंग कॉलेज में 41 फीसदी, एआरएसडी में 48, देशबंधु में 37.44, भगिनी निवेदिता में 27, वेंकटेश्वर कॉलेज में 32, राजधानी में 43, रामानुजन कॉलेज में 34 और अरबिंदो कॉलेज में लगभग 33.4 फीसदी मतदान हुआ। लॉ फैकल्टी में भी इस बार कम मतदान होने की सूचना है।


Comments (0)